क्या था लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम?
2 अक्टूबर 1904 को जन्में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था। दरअसल, वाराणसी के काशी विद्यापीठ से 'शास्त्री' की डिग्री (स्नातक की डिग्री के तौर पर) प्राप्त करने के कारण उन्हें लाल बहादुर शास्त्री से संबोधित किया जाने लगा था। गौरतलब है, आज देश पूर्व प्रधानमंत्री की 120वीं जयंती मना रहा है।
read more at जनसत्ता


