Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिल्डर के घर-दफ्तर पर फरीदाबाद में आयकर विभाग ने की रेड; ₹100 करोड़ से अधिक की मिली संपत्ति

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 24 February, 2025
फरीदाबाद (हरियाणा) में आयकर विभाग की दिल्ली टीम ने शहर के एक नामी रियल एस्टेट बिल्डर के घर व कार्यालय पर छापा मारकर ₹100 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, छापेमारी 3 दिनों तक चली। इस दौरान बड़ी मात्रा में लाखों की नकदी, करोड़ों के गहने व महत्वपूर्ण दस्तावेज ज़ब्त हुए हैं।