ज़मीन से निकलने लगी आग, झारखंड का वीडियो हुआ वायरल
बोकारो (झारखंड) के पलानी गांव के गुलगोटिया टोला में ज़मीन से आग निकलने का वीडियो वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने ज़मीन के नीचे गैस रिसाव की आशंका जताई है। प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। इलाके में ओएनजीसी की गैस परियोजना भी संचालित है। हालांकि, आग का उससे संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
read more at Public


