शेख हसीना की विशेष सुरक्षा खत्म करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने कानून में किया संशोधन
बांग्लादेश में प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी रिश्तेदारों को दी गई विशेष सुरक्षा हटा ली है। इसके लिए अंतरिम सरकार ने गुरुवार को विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2021 में संशोधन किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शेख हसीना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया था।
read more at भाषा


