मां यहां हैं, उन्हें मेरा संघर्ष पता है: प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर भावुक हुए आरआर के रियान पराग
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ऑल-राउंडर रियान पराग को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेते हुए पराग भावुक हो गए और कहा, "मेरी मां यहां हैं....उन्होंने मेरा संघर्ष देखा है। यह खास है। पिछले तीन दिनों से बीमार था, आज ठीक हुआ हूं और बहुत खुश हूं।"
read more at CricTracker हिंदी


