Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्ज़ी जाति प्रमाण पत्र के विरोध में छत्तीसगढ़ में लोगों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 18 July 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों के एक समूह ने रायपुर में विधानसभा के पास नग्न होकर प्रदर्शन किया। समूह के लोग फर्ज़ी जाति प्रमाण पत्र के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वालों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथ में तख्तियां लिए हुए दिखे।