रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ने मॉस्को में न घुसने का किया एलान, कहा- 'हम खून-खराबा नहीं चाहते'
रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन ने मॉस्को में ना घुसने का एलान किया है। प्रिगोज़िन ने एक ऑडियो मेसेज में कहा, "हम सैन्य काफिले के साथ अपने सैन्य ठिकानों पर लौट रहे हैं...क्योंकि हम खून-खराबा नहीं चाहते हैं।" गौरतलब है, प्रिगोज़िन का यह बयान बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको से बातचीत के बाद आया है।
read more at Hindustan Times


