नाबालिगों को कंडोम की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं, उनकी काउंसलिंग करें फार्मासिस्ट: कर्नाटक
कर्नाटक के ड्रग कंट्रोल विभाग ने राज्य में नाबालिगों को कंडोम और गर्भनिरोधकों की बिक्री पर प्रतिबंध की खबरों का खंडन कर स्पष्टीकरण दिया है। विभाग के मुताबिक, "किसी भी आयु वर्ग के लिए कंडोम या अन्य गर्भनिरोधक खरीदने पर प्रतिबंध नहीं है। फार्मासिस्ट को कंडोम व गर्भनिरोधक खरीदने के इच्छुक नाबालिगों को काउंसलिंग देने के लिए कहा गया है।"
read more at Times Now


