यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में की 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी
यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने तीन प्रमुख ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। ईसीबी ने 22 मार्च से मेन रिफाइनेंसिंग ऑपरेशन्स रेट को 3.50%, मार्जिनल लेंडिंग फैसिलिटी पर ब्याज दर को 3.75% और डिपॉज़िट फैसिलिटी रेट को 3% कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2022 में ईसीबी ने 11-वर्षों में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई थीं।
read more at moneycontrol हिंदी


