महिलाओं संग काम करना आसान है, अभिनेताओं में ज़्यादा असुरक्षा की भावना होती है: अनुराग कश्यप
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से कहा है कि वह पुरुषों से ज़्यादा महिलाओं संग काम करने में सहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, "महिलाओं संग काम करना आसान होता है...पुरुषों में ज़्यादा असुरक्षा की भावना होती है।" बकौल अनुराग, "पुरुष अभिनेता नए होते हैं तो...आप पर पूरा विश्वास करते हैं लेकिन धीरे-धीरे उन्हें असुरक्षा होने लगती है।"


