Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपनी जमा राशि निकलवाने के लिए टॉय गन के साथ बेरूत के बैंक पहुंची महिला, तस्वीरें हुईं वायरल

short by shashank mishra / on Thursday, 15 September 2022
लेबनान में आर्थिक संकट के बीच एक महिला बुधवार को बेरूत के एक बैंक में टॉय गन के साथ पहुंची और अपनी फंसी हुई जमा राशि में से $13,000 निकलवाए। बकौल महिला, उसे अपनी बहन के कैंसर के इलाज के लिए धनराशि चाहिए थी। दरअसल, लेबनान के नकदी-संकट वाले बैंकों ने 2019 से विदेशी मुद्रा की निकासी सीमित की है।