Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन मांगों के चलते दीपिका पादुकोण को 'कल्कि 2898 एडी 2' फिल्म से होना पड़ा बाहर?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 18 September 2025
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। 'बॉलीवुड हंगामा' ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि दीपिका ने 7 घंटे/प्रतिदिन की शिफ्ट, पहली फिल्म की तुलना में ऐक्टिंग फीस में 25% बढ़ोतरी और अपनी 25 सदस्यीय टीम के लिए 5 स्टार होटल में ठहरने व खाने-पीने के खर्च की भरपाई जैसी मांगे रखी थीं।