Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा उप-चुनाव के लिए सभी 7 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

short by श्वेता भारती / on Thursday, 24 October, 2024
कांग्रेस ने राजस्थान में 7 सीटों पर आगामी विधानसभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने झुंझुनू से अमित ओला, रामगढ़ से आर्यन ज़ुबैर, दौसा से दीन दयाल बैरवा, देवली-उनियारा से कस्तूर चंद मीणा को टिकट दिया है। वहीं, खींवसर से रतन चौधरी, सलूंबर से रेशमा मीणा व चौरासी से महेश रोत मैदान में उतरे हैं।