पाकिस्तान ने LoC पर लगातार 5वें दिन तोड़ा सीज़फायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात लगातार 5वें दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीज़फायर का उल्लंघन किया। वहीं, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बरामूला ज़िले के साथ अखनूर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है।
read more at हिन्दुस्तान


