प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मिला 1 हफ्ते से लापता ग्राम प्रधान
प्रयागराज (यूपी) में जानकीनाथ यादव नामक एक लापता ग्राम प्रधान वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम में मिला है। जानकीनाथ 29 अक्टूबर की शाम लुंगी-बनियान में संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे और परिजनों ने अपहरण-हत्या के शक में एफआईआर दर्ज कराई थी। नया सिम एक्टिवेट होने के बाद उन्होंने खुद पुलिस को फोन कर अपनी जानकारी दी।
read more at हिन्दुस्तान


