मैं कोई जादूगर नहीं, मिलकर देश को आर्थिक संकट से निकालेंगे: श्रीलंका के नए राष्ट्रपति
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं कोई जादूगर नहीं हूं। मैं इस देश में जन्मा आम नागरिक हूं...मुझमें क्षमताएं और अक्षमताएं हैं। आर्थिक संकट से उबारने की सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनूंगा।" दिसानायके ने कहा, "श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय सहयोग की ज़रूरत है।"
read more at भाषा


