एमपी के भिलाला समाज में दूल्हे वाले देते हैं दुल्हन वालों को 'दहेज', 500 साल पुरानी है परंपरा
'न्यूज़ 18' के अनुसार, बुरहानपुर (एमपी) के भिलाला समाज में करीब 500-साल पुरानी परंपरा के तहत शादी में दूल्हे वाले दुल्हन के घरवालों को दहेज देते हैं। समाज के बुज़ुर्गों ने बताया कि पहले ₹1, ₹11 या ₹51 दिए जाते थे जो अब बढ़कर ₹2.5 लाख तक पहुंच गए हैं। बकौल बुज़ुर्ग, शादी से पहले पंचायत राशि तय करती है।
read more at News18 हिंदी


