मुझे प्रसिद्धि से नफरत थी, इससे आपकी प्राइवेसी खत्म हो जाती है: अभय देओल
अभिनेता अभय देओल ने 'मैशेबल इंडिया' से कहा है कि उन्हें प्रसिद्धि पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "बचपन से मैंने प्रसिद्धि को करीब से देखा। मुझे यह पसंद नहीं क्योंकि इससे आपकी प्राइवेसी चली जाती है। आपके बारे में बहुत कुछ लिखा जाता है। प्रसिद्धि और मीडिया से नफरत थी।" अभय वेब सीरीज़ 'ट्रायल बाय फायर' में दिख रहे हैं।


