ट्रैफिक में फंसने के बाद गुरुग्राम में महिला ने कार में दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ
गुरुग्राम (हरियाणा) के जैकबपुरा में अस्पताल जाते समय ट्रैफिक में फंसने के बाद एक महिला ने कार में बेटे को जन्म दिया है। महिला की सास ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल जाते हुए वे करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक में फंसे रहे। बकौल रिपोर्ट, डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फिलहाल वे अस्पताल में हैं।
read more at हिन्दुस्तान


