एनसीबी मुझे दोषी साबित करने के लिए मेरी वॉट्सऐप चैट की 'गलत व्याख्या' कर रहा: आर्यन
बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर अपनी ज़मानत याचिका में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने दावा किया है कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) उन्हें दोषी साबित करने के लिए उनकी वॉट्सऐप चैट की 'गलत व्याख्या' कर रहा है। एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट द्वारा बुधवार को आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज करने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की थी।


