Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाधिवक्ता कार्यालय में लॉ ऑफिसर्स के 58 नए पद एससी के लिए होंगे आरक्षित: पंजाब के सीएम

short by अनिल कुमार / on Sunday, 21 August 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को महाधिवक्ता कार्यालय में लॉ ऑफिसर्स के 58 नए पद सृजित किए जाने की घोषणा की जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित होंगे। उन्होंने कहा, "इस प्रक्रिया को बहुत जल्द पूरा करके...लॉ ऑफिसर्स के तौर पर वकीलों को...नियुक्त करेंगे।" बकौल मान, "पंजाब पहला राज्य है जिसने यह सहूलियत दी है।"
read more at भाषा