Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमसे बड़े नेता हो तो बोलो: माइक फेंकते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संजय निषाद

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 16 October, 2022
निषाद पार्टी के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय कुमार निषाद गुस्सा होकर माइक फेंकते हुए दिख रहे हैं। निषाद ने कार्यकर्ताओं से कहा, "हमसे बड़े नेता हो तो बोलो...वरना सुनो।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यकर्ता आपस में बातें करने में व्यस्त थे और भाषण पर ध्यान नहीं दे रहे थे।