Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीतल की लौंग मिलने पर खुद को सर्राफ समझने लगते हैं कुछ लोग: भजनलाल की मौजूदगी में राजे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 4 September, 2024
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है, "ऐसे बहुत लोग हैं जिनको पीतल की लौंग मिल जाती है तो वह खुद को सर्राफ समझने लगते हैं।" उन्होंने यह बयान सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के अभिनंदन कार्यक्रम में दिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी व अन्य नेता मौजूद थे।