कांग्रेस ने कर्नाटक में विधायक दल का नेता चुनने के लिए 3 पर्यवेक्षक किए नियुक्त
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पार्टी नेताओं जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बैठक में शामिल होने के बाद तीनों नेता पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। गौरतलब है, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं।
read more at लेटेस्टली


