Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान अहमदाबाद में गिरी दूसरी मंज़िल की बालकनी; 1 की मौत व 10 घायल

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 20 June, 2023
अहमदाबाद (गुजरात) में मंगलवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक मकान की दूसरी मंज़िल की बालकनी गिर गई। हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई है और कम-से-कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है। दरअसल, यात्रा के दर्शन के लिए लोग बालकनी में खड़े थे और मकान के नीचे खड़े लोगों के ऊपर भी मलबा गिरा।