म्यांमार में भूकंप से तबाही के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी 15 टन राहत सामग्री
म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत ने मदद के तौर पर 15 टन राहत सामग्री भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार, राहत पैकेज में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वॉटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, ऐंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियां जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं।
read more at इंडिया टीवी


