रोहित ने सूर्यकुमार से 'ऊपर डाले तो देता हूं न' कहने के बाद अगली गेंद पर जड़ा छक्का
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा स्टंप माइक पर सूर्यकुमार यादव से 'ऊपर डाले तो देता हूं न' कहते सुने गए और उन्होंने गेंदबाज़ लियम लिविंगस्टन की अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। मैच में रोहित ने 57(39) रन बनाया और भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया।
read more at हिन्दुस्तान


