Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आसिम मुनीर 'सड़कछाप आदमी' की तरह बोल रहे हैं: पाक की परमाणु धमकियों पर ओवैसी

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 12 August, 2025
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के हालिया परमाणु धमकियों की आलोचना करते हुए कहा है, "(पाकिस्तानी सेना प्रमुख) आसिम मुनीर 'सड़कछाप आदमी' की तरह बोल रहे हैं।" उन्होंने कहा, "भारत, अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है और अफसोस की बात यह है कि वह (मुनीर) वहां बैठकर भारत को परमाणु धमकियां दे रहे हैं।"