Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर से ड्यूटी के दौरान लापता हुए 2 जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी था शरीर

short by शुभम श्रीवास्तव / on Thursday, 12 November, 2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ड्यूटी के दौरान लापता हुए 17 RR (राष्ट्रीय राइफल्स) के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव बरामद हुए हैं। दोनों के शरीर गोलियों से छलनी थे। बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) बुधवार को अपने शिविर से सेना की चौकी जाते समय लापता हो गए थे। उनके पास मौजूद हथियार भी नहीं मिले हैं।