Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

21 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है 'सिविल सर्विसेस डे'?

short by मनीष झा / on Sunday, 21 April, 2024
भारत में 21 अप्रैल को 'सिविल सर्विसेस डे' मनाया जाता है। 21 अप्रैल, 1947 को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने दिल्ली के मेटकॉफ हाउस में सिविल सर्वेंट्स के पहले बैच को संबोधित किया था और उन्होंने सिविल सर्वेंट्स को 'भारत का स्टील फ्रेम' बताया था। 21-अप्रैल, 2006 को पहली बार 'सिविल सर्विसेस डे' मनाया गया था।
read more at Inshorts