हमारा देश अलग है, किसी एक भाषा को आगे नहीं रख सकते: राष्ट्रभाषा विवाद पर आयुष्मान
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने राष्ट्रभाषा को लेकर चल रही बहस पर कहा है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति अलग है इसलिए हम किसी एक भाषा को आगे नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा, "हिंदी कई भाषाओं का मिश्रण है। हम आमतौर पर हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू को मिला देते हैं इसलिए हर भाषा और संस्कृति महत्वपूर्ण है।"
read more at Hindustan Times


