पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक मिनी ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से उसमें सवार 5 बच्चों समेत एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में 9 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक खैबर पख्तूनख्वा से पंजाब जा रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


