पीएम मोदी को रूसी हमले का मुकाबला करने के बारे में बताया, सपोर्ट का आभारी हूं: ज़ेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'यूक्रेन द्वारा रूसी आक्रमण का मुकाबला करने' के बारे में सूचित किया है। बकौल ज़ेलेंस्की, "भारत ने युद्ध के दौरान उसके नागरिकों को मिली मदद और उच्चतम स्तर पर शांतिपूर्ण वार्ता...की यूक्रेन की प्रतिबद्धता को सराहा। यूक्रेन के लोगों का सपोर्ट करने के लिए आभारी हूं।"
read more at Twitter


