मैनचेस्टर यूनाइटेड ने खिलाड़ियों का वेतन सीमित करने के लिए लागू किया 'रोनाल्डो नियम': खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 'ड्रेसिंग रूम में ईर्ष्या की संस्कृति' को खत्म करने के उद्देश्य से खिलाड़ियों का वेतन सीमित करने के लिए 'रोनाल्डो नियम' लागू किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके तहत खिलाड़ी का वेतन £200,000/सप्ताह तक सीमित रहेगा। क्लब ने यह फैसला £500,000/सप्ताह कमा रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने के बाद लिया है।


