केंद्र ने एसआईआई को कोविशील्ड की 50 लाख डोज़ निर्यात करने की अनुमति दी: खबर
खबरों के अनुसार, केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को कोवैक्स योजना के तहत कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड की 50 लाख डोज़ निर्यात करने की अनुमति दी है। एसआईआई बांग्लादेश, नेपाल, ताजिकिस्तान व मोज़ाम्बिक को वैक्सीन निर्यात करेगा। बकौल खबर, एसआईआई ने हाल ही में केंद्र को बताया था कि उसके पास कोविशील्ड की 24.89 करोड़ डोज़ हैं।
read more at अमर उजाला


