छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि के मेले से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) में शनिवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कम-से-कम 12 अन्य घायल हो गए। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली महाशिवरात्रि के अवसर पर लगे एक मेले से 30 से अधिक लोगों को लेकर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at ANI


