Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या सीबीआई या ईडी जांच करेगी?: गुजरात में 2 साल पहले बने पुल का हिस्सा धंसने पर सिसोदिया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 24 August 2022
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात में 2 साल पहले करीब ₹13 करोड़ में बनकर तैयार हुए पुल का हिस्सा धंसने की खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया है, "क्या सीबीआई या ईडी इसकी जांच करेगी?" उन्होंने कहा, "नहीं करेगी...क्योंकि जो लोग सीबीआई-ईडी को...आदेश दे रहे हैं उनका मकसद भ्रष्टाचार रोकना नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल को रोकना है।"
read more at Twitter