Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गलत को गलत और सही को सही कहूंगा: बीजेपी में शामिल होने के बाद बॉक्सर विजेंदर सिंह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 3 April, 2024
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा, "गलत को गलत और सही को सही कहूंगा।" विजेंदर ने कहा, "मैं देश के विकास व तरक्की के लिए बीजेपी में शामिल हुआ हूं।" उन्होंने कहा, "मैं चाहूंगा कि पार्टी में रहकर बहुत सारे खिलाड़ियों का भला करूं।"