मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में ज़मानत पर रिहा आर्यन खान एनसीबी के सामने हुए पेश
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को मुंबई में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुए। दरअसल, क्रूज़ ड्रग्स केस में हर शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश होने की शर्त के साथ आर्यन को ज़मानत मिली थी। इससे पहले, 8 नवंबर को आर्यन को तलब किया गया था लेकिन वह बुखार का हवाला देकर पेश नहीं हुए।
read more at ABP न्यूज़


