मुझे नहीं लगता कि लोगों को जीवन भर मास्क पहनकर घूमना होगा: कोविड-19 को लेकर फाउची
विश्व आर्थिक मंच में अमेरिकी महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने सोमवार को कहा, "यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि नए सामान्य हालात क्या होंगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि लोगों को जीवन भर मास्क लगाकर घूमना होगा।" उन्होंने कहा, "मैं आशा करता हूं कि स्थिति सामान्य होने पर हमें याद रहे कि महामारी क्या कर सकती है।"
read more at हिन्दुस्तान


