Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुसलमानों को शांति व सम्मान के साथ जीने दीजिए: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 12 April 2022
सांप्रदायिक हिंसा को समाप्त करने की अपील करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा, "उन्हें (मुसलमानों को) शांति व सम्मान के साथ...जीने दीजिए।" उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा है कि...हिंदू व मुसलमान ऐसे रहें जैसे...एक मां के बच्चे...साथ रहते हैं।" बकौल येदियुरप्पा, मुसलमानों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।