राजस्थान में सिलिंडर फटने से मकान की छत ढही, 1 वर्षीय बच्ची की मौत व 4 लोग घायल
झुंझुनूं (राजस्थान) में शुक्रवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से एक मकान की छत ढह गई जिसके मलबे में दबने से एक बच्ची (1) की मौत हो गई और उसके माता-पिता समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय मकान के अन्य कमरे में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
read more at X


