Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने टीआरएफ के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार

short by खुशी / on Saturday, 24 December, 2022
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने द रेज़िस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग निवासी इमाद अमीन चोपन उर्फ चीता भाई व ताहिर अहमद भट्ट उर्फ टाइगर नामक दोनों आतंकी श्रीनगर की ओर जा रहे थे। आतंकियों से एक चीनी पिस्तौल, चीनी ग्रेनेड, डेटोनेटर, मैगज़ीन व कारतूस बरामद हुए हैं।