Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में शख्स ने पोस्ट की नमाज़ पढ़ रहे लोगों की आपत्तिजनक तस्वीर, लोगों ने किया हंगामा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 9 July, 2024
शाजापुर (मध्य प्रदेश) में एक मुस्लिम शख्स को वॉट्सऐप पर नमाज़ अदा कर रहे लोगों की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच बहसबाज़ी भी हुई थी।