Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई के यूट्यूब रैपर को ₹7 लाख की एमडीएमए के साथ गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

short by खुशी / on Friday, 22 April, 2022
गोवा पुलिस ने मुंबई (महाराष्ट्र) के एक यूट्यूब रैपर को करीब ₹7 लाख कीमत की प्रतिबंधित सिंथेटिक दवा एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) शोभित सक्सेना के अनुसार, रैपर की पहचान बोरीवली निवासी 25-वर्षीय एम.सी. कुर्बान उर्फ कुर्बान शेख के रूप में हुई है और उसकी एक 29-वर्षीय महिला सहयोगी को भी पकड़ा गया है।