Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्विट्ज़रलैंड में होगी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, भारत को मिला आमंत्रण

short by श्वेता भारती / on Friday, 12 April, 2024
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में शांति व्यवस्था बनाने के लिए स्विट्ज़रलैंड एक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें भारत को बुलाया गया है। 15-16 जून को प्रस्तावित कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जी7 देशों के शीर्ष नेता कॉन्फ्रेंस में भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मार्च में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत की थी।
read more at Republic World