Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1600 किलोमीटर दूर से महाकुंभ आए कर्नाटक के एक ही परिवार के चार लोगों की भगदड़ में गई जान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 30 January 2025
प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार को मची भगदड़ में मरने वाले 30 लोगों में 1600 किलोमीटर दूर स्थित बेलगावी (कर्नाटक) के एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं। परिवार की सरोजा नामक महिला अपनों को ढूंढते हुए मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची थी और वह बदइंतज़ामी व परिवार के लोगों की मौत के लिए पुलिस को कोसती रही।