इराक से चीन जा रहे विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
बगदाद (इराक) से चीन जा रहे एक विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद बुधवार की रात को कोलकाता में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 16 वर्षीय इराकी लड़की को मृत घोषित कर दिया। विमान में 100 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे।
read more at ABP न्यूज़


