महिला ने बिहार में एकसाथ 5 बच्चियों को दिया जन्म
किशनगंज (बिहार) के एक निजी नर्सिंग होम में 27-वर्षीय महिला ने एकसाथ 5 बच्चियों को जन्म दिया है। महिला का पहले से एक 3-वर्षीय बेटा है और डॉक्टरों के मुताबिक, महिला व बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक महिला चिकित्सक ने बताया कि बच्चियों का वज़न 750 ग्राम-800 ग्राम तक है जिसके चलते उन्हें एनआईसीयू वॉर्ड में रखा गया है।
read more at ABP न्यूज़


