शेयर बाज़ार के लिए फरवरी 2021 के बाद सबसे अच्छा रहा यह हफ्ता; सेंसेक्स व निफ्टी 4% चढ़े
शेयर बाज़ार शुक्रवार को अपने 7-हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ और यह कारोबार के लिहाज़ से फरवरी-2021 के बाद सबसे अच्छा हफ्ता रहा। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 390-अंकों की बढ़त के साथ 56,072 पर जबकि निफ्टी 0.7% बढ़कर 16,719.45 पर बंद हुआ। दोनों ही सूचकांक इस हफ्ते 4% बढ़कर 3-जून के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचे।
read more at Reuters


